बोलेरो के साथ 2 कुंतल 91 किलो गाँजा तस्कर कसया में गिरफ्तार



 रिपोर्ट-  के0एन0साहनी-कुशीनगर
बोलेरो में पकड़ा गया 2 कुंतल 91 किलो गाँजा तस्कर भी गिरफ्तार।
    कसया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में अवैध मादक/द्रव्य पदार्थों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.09.2022 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोपालगढ हंसराज हास्पिटल के पास से एक बोलेरो वाहन UP57 P4171 से ले जाये जा रहे 02 क्विंटल 91 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक गांजा तस्कर रामेश्वर ओझा पुत्र सचिदानन्द ओझा सा0 अजय नगर कालोनी बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुछताछ में बताया गया कि यह गांजा हम लोग आन्ध्र प्रदेश से लेकर आ रहे थे तथा भिन्न-भिन्न जगहों पर उतारकर इसे उचित मूल्य पर बेच देते है। बराममदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 817 /2022 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
 
गिरफ्तार रामेश्वर ओझा पुत्र सचिदानन्द ओझा सा0 अजय नगर कालोनी बभनौली थाना सेवरही जनपद कुशीनगर बताया गया है।
इसके साथ एक बोलेरो यूपी 57p4171 पर  2 क्विंटल 91 किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 60 लाख रुपये)बरामद किया गया।
बरामद कसरने वाली टीम में
आशुतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना कसया
उ0नि0 श्री विवेक कुमार पाण्डेय 
उ0नि0 अनिल कुमार शर्मा
उ0नि0 रविभूषण राय,
का0 अनीष यादव,
का0 अभिषेक मौर्या,
का0 सतीष कुशवाहा  थाना कसया जनपद कुशीनगर।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने