संवेदनशीलता और निष्पक्षता की मिसाल : सीओ कसया श्री कुंदन कुमार सिंह
✍️ के. एन. साहनी | संपादकीय
आज जब पुलिस व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते हैं, ऐसे समय में कुछ अधिकारी अपने कार्य और आचरण से व्यवस्था में भरोसा कायम करते हैं। सीओ कसया श्री कुंदन कुमार सिंह ऐसे ही एक संवेदनशील, निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से जनता का विश्वास अर्जित किया है।
श्री कुंदन कुमार सिंह इससे पूर्व पडरौना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, निष्पक्ष कार्यवाही और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए प्रयासों की न केवल आमजन बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहना की। इन्हीं कार्यों को देखते हुए पुलिस कप्तान महोदय ने उन्हें कसया सीओ सर्किल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
वर्तमान में श्री कुंदन कुमार सिंह लगभग चार वर्षों से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनका कार्य क्षेत्र कसया, हाटा, अहिरौली बाजार और कप्तानगंज जैसे संवेदनशील व व्यापक इलाकों तक फैला है। इस पूरे सर्किल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और बिना भेदभाव कार्यवाही करना उनकी पहचान बन चुकी है।
आज आवश्यकता ऐसे ही पुलिस अधिकारियों की है, जो वर्दी को सत्ता का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानें। सीओ कसया श्री कुंदन कुमार सिंह अपनी कार्यशैली से यह साबित करते हैं कि यदि नीयत साफ हो तो पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम की जा सकती है।