चोरी के समान के साथ मौके पर 2 गिरफ्तार 1 फरार।
चोरी का सामान बरामद पुलिस ने सभी सामान अपने कस्टडी में लेकर थाने लाइ।
कसया पुलिस हुई सक्रिय चोरी के मामले वांक्षित अभियुक्त की तलाश जारी।
दो चोर गिरफ्तार चोरी का सामान सरकारी स्कूल से पुलिस ने किया बरामद।
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह के पर्यवेषण में सीओ पीयूषकान्त राय के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआई विवेक कुमार पाण्डेय, एसआई हरेराम यादव,कांस्टेवल जनसंगोंड,का0 विशाल यादव,अनीश यादव,अभिषेक मौर्या ,राजेश यादव में उक्त दोनों चोरों में क्रमश शाह आलम उर्फ राज पुत्र वजीर निवासी सपहा लक्ष्मीपुर थाना कसया व दिलीप कुशवाहा पुत्र दुर्गेश कुशवाहा निवासी बेनुआपुर सपहा थाना कसया के बिरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 705/2022व 778/2022,7792022,
780/2022,767/2022, थाना कसया व 288/2022 थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर में अभियोग दर्ज सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
थाना कसया क्षेत्र के बिभिन्न क्षेत्रों में हो रही चोरियों को पुलिस ने सज्ञान में लिया है।
पुलिस को मिली जानकारी पर पुलिस घटना में शामिल दो चोरों को आज सुबह मुखबीर की सूचना पर पुलिस में तमकुही रोड प्रेम नगर चौराहे पर चोरी का सारा सामान बेचने के फिराक में थे बताया जाता है कि पुलिस ने घेराबन्दी कर उक्त दोनों चोरों को धर दबोचा तथा उनके निशानदेही पर 3 गैस सिलेंडर, चूल्हा, इलेक्ट्रिक पार्ट,फैन,टुल्लू पम्प,के साथ अन्य सामान बरामद क़रने में कसया पुलिस ने सफलता हासिल किया है।
रिपोर्टर-के0एन0राय