विश्व हिंदू महासंघ ने मनाई योगी का जन्म दिन


विश्व हिंदू महासंघ कुशीनगर द्वारा योगी आदित्यनाथ जी का 51वा जन्मोत्सव सप्ताह दिवस मनाया गया।
51वां जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष।

कुशीनगर जिले के पडरौना स्थित श्री गङ्गिराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम हिन्दू स्वाभिमान दिवस पर संगोष्टी  कार्यक्रम हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय के मुख्य अतिथि गौ रक्षा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि हिन्दुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक  लोक सन्यासी योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51 जन्मोत्सव साप्ताहिक हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है वीते 5 जून 2022 से आज 12 जून 2022 को विश्व हिंदू महासंघ कुशीनगर के तत्वाधान में पडरौना स्थित श्री गङ्गिराम के मन्दिर में विश्व हिन्दू महासंघ के संरक्षक व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्देशन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के कुशीनगर के जिलाध्यक्ष  डॉ0 कमलेश शाही ने प्रदेश पदाधिकारियों को पुष्प माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया इसके साथ साथ श्री काशीनाथ साहनी जी को विश्व हिंदू महासंघ कुशीनगर के जिला मीडिया प्रभारी तथा जयराम जायसवाल जी को पडरौना ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया।

संचालन-गोरख मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि : चौधरी योगेंद्र सिंह ने योगी जी ईश्वर के दूसरेअवतार है वे सब कुछ देख रहे है इस कलयुग में  आदित्यनाथ योगी के रूप में अवतरित हुए है जो आज के समय मे पूरा देश योगी आदित्यनाथ जी का गुणगान करते है।
विशिष्ट अतिथि-  मनोज प्रजापति   ने कहा कि हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनाना है इसके लिए सभी को हिंदुत्व मिशन का समर्थन करते हुए योगी जी को अगला प्रधानमंत्री योगी जी को ही बनाना है।मुख्य वक्ता  राजन जायसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51 वां जन्म दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रम में पक्षियों को दाना पानी,बृक्षा रोपण,साधु संतों की सेवा, दीन दुखियों मरीजो को रक्त दान,यज्ञ हवन दीपोत्सव,गौ सेवा,सुंदर कांड,विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर योगी जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया।विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही,एवम विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ0 कमलेश शाही ने  काशीनाथ साहनी जी को विश्व हिंदू महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी की घोषणा की।

उपस्थित- 
गोरख मिश्रा,कैलाश कुशवाहा,प्रतीक बरनवाल, सुधीर रुंगटा,पंकज राय, रबिन्द्र गुप्ता,निक्कू शर्मा,योगेंद्र चौहान,राजनाथ कुशवाहा, फुलेगन कुशवाहा,जयराम जायसवाल,शिवनारायण चौहान,हरिहर शर्मा,रोशन,व्यास ओझा,सत्यनारायण कुशवाहा,

2 टिप्पणियाँ

और नया पुराने