आलाकत्ल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

युवक की हत्या कर शव को जलाने की घटना का सफल अनावरण,03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार आलाकत्ल लोहे का दाव बरामदः
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.10.2022 को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत एक युवक नूरसलाम  की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-1010/2022 धारा 302/201/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल द्वारा पुलिस टीमे गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में आज दिनांक 31.10.2022 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये साखोपार कसया से तीन नफर अभियुक्त 1. सरफुद्दीन अंसारी पुत्र इन्ताफ अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर ,2. समसुद्दीन पुत्र स्व० मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर, 3. कलामुद्दीन अंसारी पुत्र स्व० मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़‌या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर  आलाकत्ल एक अदद लोहे का दाव बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।
घटना कारित करने का कारण मृतक नूरसलाम का अभियुक्त कलामुद्दीन की लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था  जिसके कारण अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा मृतक को जान से मार देने की धमकी  दी गयी थी जिसके  रंजिश में  अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा अपने सगे भाई तथा अपने साथी  के साथ मिलकर नूरसलाम की हत्या कर दी गयी तथा मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था  । 
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0-1010/2022 धारा 302/201/34 भादवि
*विवरण बरामदगीः-*
एक अदद आला कत्ल लोहे का दाव


1. प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया जनपद कुशीनगर
2.व0उ0नि0 श्री हरेराम सिहं यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 
3.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार थाना कसया कुशीनगर 
4.उ0नि0 श्री चन्दन मौर्या थाना कसया जनपद कुशीनगर 
5.का0 कृष्ण कुमार पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर
6.का0 कमलेश कुमार-2 थाना कसया जनपद कुशीनगर
7.का0 उमेश कुमार सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 
8.का0 आशीष कुमार गौतम थाना कसया जनपद कुशीनगर 
9.का0 वकील कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
10.म0का0 प्रिया सिह थाना कसया जनपद कुशीनगर
11.चालक हे0 का0 राजेश सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने