किसानों के धान की खरीद एक नवम्बर से

एडीएम ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ की बैठक
सम्बद्ध क्रय केंद्रों से ही धान प्राप्त करने का निर्देश
 किसी भी दशा में क्रय केन्द्रों से किसानो का धान न जाये वापस
जनपद में बनाये गये है 58 धान क्रय केन्द्र

01 नवंबर से होगी खरीदारी

(के0एन0साहनी ओमपत्रिका कुशीनगर)

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा ने आज 01 नवंबर से प्रारंभ होने वाली  धान खरीद के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में धान क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक किया।
      अपर जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रयदारी होगी। क्रय केंद्र पर आने वाले छोटे एवं सीमांत कृषकों के धान को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। उन्होंने डिप्टी आर एम ओ विनय प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि किसी भी दशा में किसान क्रय केंद्र से धान वापस लेकर न जाये। जनपद में कुल 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनसे कस्टम मिलिंग कार्य हेतु 29 मिलो को संबद्ध किया गया है।
        विदित हो धान क्रय   01 नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर जनपद के विभिन्न क्रय केंद्रों पर की जाएगी। धान क्रय केंद्र खुलने का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। (रविवार एवं राजपत्रित अवकाश में बंद रहेंगे) जनपद कुशीनगर का क्रय लक्ष्य 110000 मै0 टन है।  कृषकों को उनके क्रय धान का भुगतान केंद्र प्रभारी द्वारा 2040 प्रति कुंतल की दर से पी0 एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जाएगा।
       बैठक में डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह, ए आर कॉपरेटिव सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने