संस्कृत विद्यालय संगठन के चुनाव में सतीश चन्द्र शुक्ल बने अध्यक्ष
विकास पाण्डेय और विष्णुदेव तिवारी उपाध्यक्ष तो राधेश्याम त्रिपाठी बने महामंत्री
कुशीनगर जनपद के नगर पालिका हाटा में स्थित श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय हाटा के प्रांगण में शुक्रवार को संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति में जनपद के पदाधिकारियों सहित अहम पदों पर चुनाव किया गया ।इसमे लगभग जनपद के सभी संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयो के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे।
संस्कृत विद्यालय शिक्षा समिति के द्वारा मनोनीत होकर आए चुनाव अधिकारी अखिलेश दुबे के द्वारा चुनाव की कार्यवाही शुरू की गई जिसमें सर्वसम्मति से श्रीनाथ संस्कृत विद्यालय हाटा के शिक्षक सतीश चंद्र शुक्ला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया तो वही श्री लक्ष्मी नारायण संस्कृत विद्यालय लक्ष्मीगंज के अध्यापक राधेश्याम तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए विष्णुदेव तिवारी और विकास चंद्र पांडे को चुना गया तो संयुक्त मंत्री आशुतोष पति त्रिपाठी एवं रामप्रवेश उपाध्याय को चुना गया। संगठन मंत्री का दायित्व आशुतोष मिश्रा तो कोषाध्यक्ष हेतु लक्ष्मीकांत शुक्ल को चुना गया ।आय व्यय निरीक्षक का पद श्याम दत्त शुक्ला तो प्रचार प्रसार मंत्री के लिए राम प्रकाश यादव और जनपद प्रवक्ता के लिए नंदकिशोर मिश्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । नामित सदस्यों में धनंजय पांडे, कुंदन पति त्रिपाठी ,अवनीश पति त्रिपाठी , रविंद्र द्विवेदी तो संरक्षक हेतु सुरेंद्र मिश्र, दिवाकर प्रसाद शर्मा,राजेश चतुर्वेदी को चुना गया। सभी का उपस्थित शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया तथा माल्यार्पण करके नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी।
वही संगठन की मजबूती के हित में चर्चा की गई उसमें सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत बनाने हेतु शपथ लिया। इस अवसर पर जनपद के लगभग सभी संस्कृत विद्यालय/ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।