(टीपी सिंह कुशीनगर )
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना के निस्तारण में 07 उपनिरीक्षकों को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 13.06.2023 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में विवेचना के निस्तारण में 07 उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.06.2023 से 03 दिवस का विवेचना निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसकी समीक्षा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गयी जिसमें निम्न विवेचकों द्वारा विवेचना के निस्तारण में रुचि लेकर 50 प्रतिशत से अधिक विवेचना का निस्तारण किया गया।
सम्मानित किये जाने वाले उपनिरीक्षक गण
1-उ0नि0 विवेक पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर।
2-उ0नि0 अमर सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर।
3-उ0नि0 संदीप कुमार यादव थाना हाटा जनपद कुशीनगर।
4-उ0नि0 अनुराग यादव थाना हाटा जनपद कुशीनगर।
5-उ0नि0 विजय शंकर यादव थाना कप्तानगंज (चौकी प्रभारी कस्बा) जनपद कुशीनगर।
6-उ0नि0 संदीप वर्मा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर।
7-उ0नि0 राहुल कुमार राय थाना अहिरौलीबाजार जनपद कुशीनगर।