इकलौते पुत्र की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या का खुलासा

इकलौते पुत्र की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या का खुलासा

कसया पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर।
थाना कसया क्षेत्र में इकलौते पुत्र की चाकू घोंपकर की गई नृशंस हत्या के मामले में कसया पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामला मु0अ0सं0 872/2025 के अंतर्गत पंजीकृत है, जिसमें धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल था, क्योंकि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
गिरफ्तार अभियुक्त
नौसाद अंसारी पुत्र अनवर अंसारी, निवासी ग्राम जुड़वनिया, थाना कसया, जनपद कुशीनगर
फैशल आफताब अंसारी पुत्र मुर्तुजा अंसारी, निवासी ग्राम जुड़वनिया, थाना कसया, जनपद कुशीनगर
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू (आलाकत्ल)
01 अदद हन्टर बुलेट मोटरसाइकिल
02 अदद मोबाइल फोन
पुलिस की सतर्कता से सुलझा मामला
घटना के खुलासे में कसया पुलिस की सूझबूझ, तकनीकी विवेचना और सतत प्रयासों की सराहना की जा रही है। पुलिस टीम ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री अभिनव मिश्र, थानाध्यक्ष, थाना कसया
उ0नि0 रूद्र प्रताप सिंह
उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय
हे0कां0 मिथिलेश तिवारी
कां0 ज्ञान प्रकाश
कां0 महेन्द्र कुमार
कां0 सुनील कुमार सिंह
कसया पुलिस की इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है। अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने